Medical
उत्तराखण्ड

सड़क हादसा: सड़क से लगभग 20 मीटर नीचे खेत में गिरा ट्रक, चालक समेत दो लोगों की मौत, हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी

ADVERTISEMENTS Ad

ऋषिकेश:- ऋषिकेश-देवप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग पर भद्रकाली तिराहे से आगे ब्रह्मानंद मोड़ के पास एक सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरे ट्रक की चपेट में आने से चालक समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

ADVERTISEMENTS Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 20 मीटर नीचे खेत में जा गिरा। हादसा इतना भयावह था कि ट्रक के साथ सड़क किनारे लगे दो भारी कंक्रीट डिवाइडर भी उखड़ गए और सड़क के बाईं ओर स्थित एक झोपड़ी पर जा गिरे। झोपड़ी में मौजूद महिला डिवाइडरों के नीचे दब गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं ट्रक चालक भी वाहन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव अभियान चलाते हुए एसडीआरएफ कर्मियों ने डिवाइडरों के नीचे दबी महिला को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। चालक को टीम के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भेज दिया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  बाथरूम में मिला सिंचाई विभाग में तैनात जूनियर इंजीनियर का शव, करंट लगने से मौत की आशंका

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान फारुख पुत्र निवासी बहादरपुर, लक्सर (हरिद्वार) तथा कौशल्या देवी (42 वर्ष), पत्नी सुरेश, निवासी बावड़ी शिवपुरी के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह ट्रक का अनियंत्रित होना माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉