Medical
उत्तराखण्डपिथौरागढ़

सड़क हादसा: बंगापानी-मदकोट मोटर मार्ग पर एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, सेना के जवान समेत तीन युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

ADVERTISEMENTS Ad

पिथौरागढ़:-  रविवार को बंगापानी-मदकोट मोटर मार्ग पर एन बैंड के पास एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में सेना के एक जवान सहित तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार रविवार को चार युवक इनोवा कार से मुनस्यारी की ओर जा रहे थे। जैसे ही वाहन बंगापानी से करीब एक किलोमीटर पहले एन बैंड के पास पहुंचा, अचानक चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। मौके पर दो युवकों की मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान लक्ष्मण सिंह नेगी पुत्र राम सिंह नेगी, मूल निवासी धूरातोली मुनस्यारी (हाल निवासी जीआईसी पिथौरागढ़)और अंकित पांडे (27) पुत्र बसंत पांडे, निवासी दौला पिथौरागढ़ के रूप में हुई।

ADVERTISEMENTS Ad

घटना में गंभीर रूप से घायल आयुष पंत पुत्र नरेंद्र पंत और देवेश पंत, दोनों निवासी पिथौरागढ़ को पहले स्थानीय लोगों ने निजी वाहनों से बाहर निकाला। इसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पिथौरागढ़ रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में आयुष पंत ने भी दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश

बताया जा रहा है कि मृतकों में शामिल लक्ष्मण सिंह नेगी भारतीय सेना की (आर्मी मेडिकल कोर) में तैनात थे। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एन बैंड क्षेत्र में सड़क काफी संकरी और खतरनाक है, जहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉