Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में फेल होने वाले छात्रों के लिए राहत भरी खबर: पास होने के लिए मिलेंगे तीन और मौके, असफलता के बाद खुद को साबित करने का मिलेगा अवसर

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी/देहरादून:- उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम के बाद निराश छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर है। उत्तराखंड बोर्ड (UBSE) ने फेल छात्र-छात्राओं को पास होने के लिए एक नहीं बल्कि तीन मौके देने का निर्णय लिया है। इस फैसले से हजारों छात्रों के चेहरे पर फिर से उम्मीद की मुस्कान लौट सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल (10वीं) के 8,610 और इंटरमीडिएट (12वीं) के 14,953 छात्र-छात्राएं फेल हुए हैं। ऐसे में बोर्ड का यह कदम बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि अब छात्रों को असफलता के बाद भी आगे बढ़ने के कर्ड अवसर मिलेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के दौरान मकान पर आया मलबा, मासूम और वृद्धा की मौत, एक महिला को रेस्क्यू कर बाहर निकाला, मलबे में दबे व्यक्ति की तलाश जारी
Ad

बोर्ड सचिव विनोद सिमल्टी के अनुसार, हाईस्कूल में अधिकतम दो विषयों और इंटरमीडिएट में एक विषय में फेल छात्र इन विशेष परीक्षाओं में शामिल हो सकेंगे। सबसे खास बात यह है कि उन्हें पूरे साल में तीन बार परीक्षा देने का मौका मिलेगा, जिससे वे अपनी तैयारी के अनुसार बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

वहीं माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने बताया कि जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे अंक सुधार (इम्प्रूवमेंट) परीक्षा भी दे सकते हैं। इसके अलावा,छात्र-छात्राएं अपनी उत्तर पुस्तिकाएं देखने के लिए भी आवेदन कर सकेंगे, ताकि वे अपनी गलतियों को समझकर अगली परीक्षा में सुधार कर सकें।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग की शादी कराने के मामले में पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज, किशोरी को भेजा नारी निकेतन

बोर्ड जल्द ही इन सभी प्रक्रियाओं के लिए आवेदन शुरू करेगा और छात्रों से निर्धारित समय के भीतर फॉर्म भरवाए जाएंगे।

कुल मिलाकर, उत्तराखंड बोर्ड का यह फैसला उन छात्रों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है जो इस बार सफल नहीं हो पाए। अब असफलता उनके लिए खुद को साबित करने का एक और अवसर बन गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉