Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने क्षतिग्रस्त सड़कों को शीघ्र गड्ढामुक्त करने के दिए निर्देश, कहा लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मानसून के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को गड्ढामुक्त करने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अधिकारियों को सभी क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने को कहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सड़क मरम्मत कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  छुट्टी मंजूर न होने पर प्रभारी जेलर के आवास पर लोडेड राइफल लेकर पहुंचा बंदीरक्षक, दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने तीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की शुरू
Ad

डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री ने 13 अक्टूबर को आयोजित समीक्षा बैठक में मानसून के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों को तय समय-सीमा के भीतर गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए थे। इसके अनुपालन में जनपद के सभी संबंधित विभागों को मरम्मत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

डीएम ने कहा कि जिन मार्गों पर अभी तक गड्ढे नहीं भरे गए हैं, वहां तत्काल मरम्मत शुरू की जाए। वहीं, जिन सड़कों पर पहले गड्ढे भरे जा चुके हैं, लेकिन काम में गुणवत्ता की कमी है, उन्हें निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप दोबारा ठीक कराया जाए, ताकि सड़कों की स्थिति में स्थायी सुधार हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: देहरादून और उत्तरकाशी में तेज बारिश की संभावना, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं, विशेष सतर्कता बरतने की अपील

उन्होंने अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सड़कों का निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त मार्गों को चिह्नित करने और मरम्मत कार्यों की नियमित निगरानी करने के निर्देश भी दिए। डीएम ने कहा कि सड़कों पर गड्डों के कारण आमजन को आवागमन में परेशानी न हो और सुरक्षित यातायात सुनिश्चित किया जा सके, इसके लिए सभी विभाग पूरी जिम्मेदारी से काम करें।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सड़क मरम्मत में अनावश्यक देरी, लापरवाही या गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। सभी विभाग समय से और गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य पूरा करना सुनिश्चित करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉