Medical
अल्मोड़ाउत्तराखण्ड

प्रतिबंधित क्षेत्र में पैसे लेकर आवाजाही करा रहे सिपाही को किया लाइन हाजिर

ADVERTISEMENTS Ad

अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्वारब के समीप लगातार पत्थर गिर रहे हैं। इस वजह से रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद वहां तैनात सिपाही पैसे लेकर वाहनों को भेज रहे हैं। इसकी शिकायत मिलने पर एसएसपी देवेंद्र पींचा ने सिपाही राजेंद्र कुमार को लाइन हाजिर कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

जबकि होमगार्ड के दोनों जवानों को तत्काल हटा दिया है। हल्द्वानी एनएच पर रात में वाहनों की आवाजाही बंद होने के बावजूद पैसे लेकर पुलिसकर्मी और दो होमगार्ड वाहनों को छोड़ रहे हैं। गिरते पत्थरों के बीच लोगों को चंद रुपयों की खातिर लोगों की जान जोखिम में डालने से इन्हें कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। क्वारब में पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं, इस वजह से रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया गया है। शुक्रवार को किसी अनजान नंबर से एसएसपी देवेंद्र पींचा से शिकायत की गई कि क्वारब में तैनात कर्मचारी और होमगार्ड के दो जवान पैसे लेकर वाहनों की आवाजाही करा रहे हैं। मामले की शिकायत आने पर एसएसपी पींचा ने सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है। दोनों होमगार्डों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए कमांडेंट को पत्र लिखा गया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: राज्य के नौ जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने दी विशेष सतर्कता बरतने की सलाह
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉