Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने पांच भाइयों समेत छह आरोपियों को किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त अवैध पिस्टल और जेसीबी की बरामद

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रपुर के गल्ला मंडी में रविवार देर रात हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने पांच सगे भाइयों समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से घटना में प्रयुक्त अवैध पिस्टल और एक जेसीबी भी बरामद की है। वारदात में लिप्त पांच और लोगों की पुलिस तलाश कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने दोहरे हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि रविवार देर रात ढाई बजे गल्ला मंडी में हत्याकांड की सूचना मिली। दुकान के विवाद में मॉडल कॉलोनी निवासी अवधेश कुमार सलूजा और उसके भाई दिनेश कुमार सलूजा दोनों  ने अपने साथियों के साथ मिलकर ईश्वर कॉलोनी निवासी व्यापारी गुरमेज सिंह और उनके छोटे बेटे मनप्रीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने गुरमेज के बड़े बेटे सुरेन्द्र सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  किशोरी की मां ने अपने पति और उसके दोस्त पर लगाया बेटी की हत्या का आरोप, पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर की जांच शुरू
Ad

जांच में पता चला कि अवधेश, दिनेश के तीन और भाई मॉडल कॉलोनी निवासी चरनजीत, गल्ला मंडी निवासी हेमन्त और हरीश भी इस हत्याकांड में शामिल थे। जबकि बिलासपुर हाल एलायंस कॉलोनी निवासी कांट्रेक्टर विशाल आनंद पुत्र आनंद कुमार ने जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली का इंतजाम किया था। पुलिस ने मंगलवार सुबह पांचों भाइयों अवधेश, दिनेश, हेमन्त, चरनजीत, हरीश और उनके साथी विशाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अमर शहीद दीवान सिंह बिष्ट की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम का आयोजन, स्वतंत्रता सेनानी के परिवार के आश्रितों को किया सम्मानित
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉