Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड के युवाओं के लिए राहत भरी खबर: अपर पीसीएस के 63 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द होगी शुरू, प्रारंभिक परीक्षा अक्टूबर में प्रस्तावित

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- प्रदेश में लंबे समय से अपर पीसीएस भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। राज्य लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने स्पष्ट किया है कि अपर पीसीएस के 63 रिक्त पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है। आयोग ने बताया है कि संबंधित प्रस्ताव प्राप्त हो चुका है और उसका परीक्षण किया जा रहा है। प्रक्रिया पूरी होते ही भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

राज्य लोक सेवा आयोग के सचिव अशोक कुमार पांडेय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, विभागों से प्राप्त 63 रिक्त पदों के प्रस्ताव का अध्ययन अंतिम चरण में है। इसके बाद आयोग भर्ती का विस्तृत विज्ञापन जारी करेगा। आयोग ने यह भी संकेत दिया है कि अपर पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा अक्टूबर 2026 में प्रस्तावित है। ऐसे में अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी अंतिम चरण में पहुंचाने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी के निर्देशों पर भीमताल में होम स्टे इकाई का औचक निरीक्षण, तीन पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना, मानकों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
Ad

उत्तराखंड के हजारों युवा काफी समय से इस भर्ती का इंतजार कर रहे थे। आयोग की ओर से जारी सूचना के बाद अब उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होने की उम्मीद बंध गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

हाईकोर्ट के 24 पदों की परीक्षा 19 जुलाई को

इसी बीच राज्य लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड हाईकोर्ट में सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO), असिस्टेंट लाइब्रेरियन, अनुवादक और टाइपिस्ट के कुल 24 पदों पर भर्ती परीक्षा का कार्यक्रम भी घोषित कर दिया है। यह परीक्षा 19 जुलाई 2026 को हरिद्वार, हल्द्वानी और देहरादून के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

आयोग ने बताया कि परीक्षा के प्रवेश पत्र 4 जुलाई को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। अभ्यर्थियों को डाक के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजे जाएंगे, इसलिए सभी उम्मीदवार समय रहते वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की मॉल रोड के पुनर्निर्माण कार्य में आई तेजी, जिलाधिकारी ने गुणवत्ता एवं निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी

● अपर पीसीएस के 63 पदों का विज्ञापन जल्द जारी होगा।

● प्रारंभिक परीक्षा अक्टूबर 2026 में प्रस्तावित ।

● हाईकोर्ट भर्ती के 24 पदों की परीक्षा 19 जुलाई को।

● प्रवेश पत्र 4 जुलाई से ऑनलाइन उपलब्ध होंगे।

एडमिट कार्ड केवल वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा, डाक से नहीं भेजे जाएंगे।

आयोग की इस घोषणा से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं में उत्साह है। अब सभी की निगाहें अपर पीसीएस भर्ती के विस्तृत विज्ञापन पर टिकी हैं, जिसमें पात्रता, आयु सीमा, परीक्षा योजना और आवेदन तिथियों सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जारी की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉