Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

सड़क हादसा: पर्यटकों की टैक्सी अनियंत्रित होकर 40 मीटर गहरी खाई में गिरी, तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, पुलिस और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर सभी को सुरक्षित निकाला

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:-  नैनीताल से लौट कर आ रहे पर्यटकों की एक टैक्सी गुरुवार को ज्योलीकोट क्षेत्र में अनियंत्रित होकर करीब 40 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में लखनऊ निवासी एक पर्यटक और टैक्सी चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि वाहन में सवार अन्य पर्यटकों को मामूली चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और  एक घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार, गोमतीनगर, लखनऊ निवासी निखिलेंद्र सिंघल अपने दोस्तों सिद्धार्थ प्रताप सिंह, निखिल त्रिपाठी, आदित्य त्रिपाठी, सिद्धांत सिंह और आदर्श मिश्रा के साथ घूमने के लिए नैनीताल आए थे। गुरुवार को सभी टैक्सी से हल्द्वानी लौट रहे थे। वाहन को हल्द्वानी निवासी संग्राम सिंह चला रहे थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्कूली वाहनों में यातायात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश
Ad

बताया जा रहा है कि टैक्सी ज्योलीकोट नंबर-1 बैंड से कुछ आगे पहुंची ही थी कि मोड़ पर तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। टैक्सी पहले सड़क किनारे लगे सुरक्षा पत्थरों से टकराई और फिर लगभग 40 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

ADVERTISEMENTS Ad

सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। दुर्गम खाई में उतरकर जवानों ने करीब एक घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया और वाहन में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर

हादसे में चालक संग्राम सिंह और पर्यटक निखिलेंद्र सिंघल गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि अन्य पर्यटकों को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए हल्द्वानी भेजा गया।

कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में हादसे की वजह मोड़ पर वाहन की तेज रफ्तार सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने भी राहत एवं बचाव कार्य में पुलिस और एसडीआरएफ का सहयोग किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉