Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

हल्द्वानी की सड़कों पर जल्द दौड़ेंगी सिटी बसें

हल्द्वानी शहर की सड़कों पर जल्द सिटी बसें दौड़ने की संभावना है। इसके लिए प्रशासन ने छह रूट तैयार कर लिए हैं। सिटी बस संचालन के लिए रूट, बस समेत तमाम सुविधाओं का प्रारुप बना लिया गया है। पांच नवंबर को होने वाली संभागीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) की बैठक में सिटी बस संचालन पर अंतिम मुहर लग सकती है।
शहर में सिटी बसों के संचालन के लिए छह रूटों का प्रस्ताव बनाया गया है। प्रस्ताव के अनुसार पहले रूट की बस रानीबाग-काठगोदाम, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, स्टेडियम रोड होते हुए मुखानी, लामाचौड़, पनचक्की से रानीबाग पहुंचेगी। वहीं दूसरे रूट पर बस स्टेशन, मंगल पड़ाव, पंचायत घर, आरटीओ, मुखानी होते हुए बस स्टेशन पहुंचगी। वहीं तीसरे रूट की सिटी बस काठगोदाम रेलवे स्टेशन से तीनपानी, गन्ना सेंटर, सुशीला तिवारी अस्पताल, कालाढूंगी होते हुए बस स्टैंड पहुंचेगी। चौथे रूट की बस सिंधी चौराहा, रामपुर रोड, देवलचौड़, गैस गोदाम रोड, मुखानी जाएगी। पांचवें रूट की बस दुर्गा सिटी सेंटर, मुखानी, कुसुमखेड़ा से निकलेगी। इसके अलावा छठे रूट की बस स्टेडियम, ऊंचापुल, कठघरिया चौराहा, ब्लॉक, कालाढूंगी होते हुए बस स्टैंड आएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मौसम ने ली करवट, ऊंची चोटियों पर पड़ी बर्फ, मैदानी क्षेत्रों में भी बढ़ेगा ठंड का असर
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉