Medical
उत्तराखण्डरूद्रप्रयाग

सड़क हादसा: टेंपो ट्रैवलर नदी में समाई, नौ लोगों को किया रेस्क्यू, एसडीआरएफ ने एक शव किया बरामद, राहत बचाव कार्य जारी

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रप्रयाग:- ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर आज गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। घोलतीर के समीप एक टेंपो-ट्रेवलर दुर्घटनाग्रस्त होकर अलकनंदा नदी में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

ADVERTISEMENTS Ad

  प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के दौरान तीन लोग वाहन से छिटककर बाहर गिर गए, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, बाकी वाहन सहित सीधे नदी में बह गए।जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने जानकारी दी कि अब तक नौ लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है, जिनमें से कुछ की मौत हो चुकी है। शेष यात्रियों की तलाश के लिए नदी में खोज अभियान जारी है। घटनास्थल पर एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। वहीं, नदी के बहाव और दुर्गम स्थल होने के कारण राहत कार्यों में दिक्कतें आ रही हैं। एसडीआरएफ ने एक शव बरामद होने की पुष्टि की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दीवान सिंह बिष्ट की पुण्यतिथि के अवसर पर 23 अगस्त को बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन, सांसद अजय भट्ट करेंगे प्रतिभाग
Ad

दुर्घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। हादसे का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। प्रशासन की ओर से त्वरित सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अमर शहीद दीवान सिंह बिष्ट की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम का आयोजन, स्वतंत्रता सेनानी के परिवार के आश्रितों को किया सम्मानित
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉