Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

भाजपा नेता ने मस्जिद निर्माण को बताया अवैध, उपजिलाधिकारी ने निर्माण कार्य रोकने के दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

कालाढूंगी। भाजपा नेता और विधायक प्रतिनिधि विकास भगत ने उपजिलाधिकारी कालाढूंगी श्रीमती रेखा कोहली से मुलाक़ात कर नगर पालिका क्षेत्र वार्ड नम्बर 6 मे अवैध तरीके से बन रही मस्जिद का निर्माण कार्य तत्काल बंद करवाने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad

विधायक प्रतिनिधि विकास भगत ने कहा कि कालाढूंगी मे बन रही मस्जिद अवैध है और इसके लिये प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली गई है। इसका मानचित्र भी पास नहीं है। अवैध निर्माण कर मस्जिद बनाई जा रही है जो सरासर गलत है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार में इस तरह के अवैध निर्माण कार्य कतई बर्दाश्त नहीं किये जाएंगे। उप जिलाधिकारी श्रीमती रेखा कोहली ने तत्काल निर्माण कार्य को बंद करवाने के निर्देश दिये।

ADVERTISEMENTS Ad

कालाढूंगी के नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड एक मे बरसाती नाले और सड़क पर अवैध निर्माण का मामला भी उठाया, जिस पर उपजिलाधिकारी श्रीमती रेखा ने कहा की इस अतिक्रमण का सर्वे करवाया जा रहा है और शीघ्र कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विक्रम जंतवाल, भुवन कुमार, कुंदन बसेड़ा, गिरीश पडलिया, दीपक गोस्वामी, कुंदन जंतवाल, कुबेर बोरा, चंद्र मोहन जोशी, विनोद जोशी, विनोद बुडलाकोटी, खड़क सिंह राणा , मनोज पंत समेत भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉