Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

स्कूल में तबीयत बिगड़ने से नौ वर्षीय दिव्यांग छात्रा की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, विद्यालय में शोक का माहौल

ADVERTISEMENTS Ad

रामनगर:- रामनगर से एक दुखद खबर सामने आ रही है। बसई स्थित जेएसआर इंदु इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली नौ वर्षीय दिव्यांग छात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

शनिवार सुबह बच्ची विद्यालय परिसर में अचेत अवस्था में मिली, जिसके बाद स्कूल प्रशासन उसे तत्काल सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचा जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, विद्यालय में भी शोक का माहौल है।

ADVERTISEMENTS Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जसपुर के रायपुर निवासी राज सिंह के तीन बच्चे हैं और तीनों जन्म से ही दिव्यांग हैं। बच्चों की शिक्षा और बेहतर देखभाल को ध्यान में रखते हुए उन्होंने हाल ही में अपने तीनों बच्चों का प्रवेश रामनगर के बसई स्थित जेएसआर इंदु इंटर कॉलेज में कराया था। बताया जा रहा है कि बच्चों को एक जून को विद्यालय में दाखिला दिलाया गया था। वहीं राज सिंह स्वयं भी बसई क्षेत्र की एक राइस मिल में कार्यरत हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad

विद्यालय प्रशासन के अनुसार, बच्चों की विशेष परिस्थितियों को देखते हुए उन्हें प्रवेश देने के बाद निगरानी में रखा गया था। मृतक छात्रा प्रज्ञा तीनों भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। वह मानसिक और शारीरिक रूप से दिव्यांग थी तथा काफी कमजोर भी बताई जा रही है।
शनिवार सुबह जब विद्यालय की गतिविधियां शुरू हुईं तो प्रज्ञा अचेत अवस्था में मिली। उसकी हालत देखकर स्कूल स्टाफ के हाथ-पांव फूल गए। तत्काल उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मासूम की मौत की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। बेटी को खोने के बाद माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों की आंखें भी इस दर्दनाक दृश्य को देखकर नम हो गईं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामले में किसी तरह की संदिग्ध परिस्थिति सामने नहीं आई है। बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।

इस हृदयविदारक घटना के बाद विद्यालय में शोक की लहर है। शिक्षकों और कर्मचारियों ने छात्रा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। वहीं स्थानीय लोगों ने भी परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉