शारदीय नवरात्रि की महानवमी 19 अक्टूबर को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित, मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

देहरादून:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शारदीय नवरात्रि की महानवमी 19 अक्टूबर को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को महानवमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं में मातृ शक्ति का विशेष और पूजनीय स्थान है। नवरात्रि का पर्व नारी शक्ति, श्रद्धा, आस्था और भक्ति का प्रतीक है। यह पर्व हमें मातृ शक्ति के सम्मान, सामर्थ्य और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की याद दिलाता है।
उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपराएं हमारी समृद्ध विरासत की पहचान हैं। हमारे त्योहार सांस्कृतिक जड़ों को मजबूत करने के साथ ही समाज में आस्था, सद्भाव और एकता की भावना को भी सशक्त बनाते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही, इन सांस्कृतिक मूल्यों और परंपराओं को भावी पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए भी निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।









