Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

शादी से इनकार करने पर युवती ने युवक पर किया चप्पलों से हमला, कोतवाली गेट पर अफरा-तफरी का माहौल, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने किया बचाव

ADVERTISEMENTS Ad

बाजपुर:- कोतवाली गेट पर वर्षों पुराने प्रेम संबंध का अंत शनिवार को  हाईवोल्टेज ड्रामे में बदल गया। शादी से इनकार करने से नाराज एक युवती ने कोतवाली पहुंचे युवक पर अचानक चप्पलों से हमला बोल दिया। देखते ही देखते कोतवाली गेट पर अफरा-तफरी मच गई और तमाशबीनों की भीड़ जुट गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह बीच-बचाव कर युवक को युवती के चंगुल से छुड़ाया और स्थिति को नियंत्रित किया।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार, पुलिस चौकी बरेली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का प्रेम प्रसंग बाजपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से कई वर्षों से चल रहा था। युवक रिश्ते में युवती की बहन का देवर बताया जा रहा है। दोनों परिवारों की सहमति से शादी की बातचीत भी हुई थी और रिश्ता लगभग तय माना जा रहा था, लेकिन बाद में युवक ने विवाह करने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया, और मामला कोतवाली में पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही युवती की नजर युवक पर पड़ी, वह अपना आपा खो बैठी। उसने युवक को खरी-खोटी सुनानी शुरू कर दी और देखते ही देखते पैर से चप्पल निकालकर उस पर ताबड़तोड़ वार करने लगी। युवक खुद को बचाने की कोशिश करता रहा, लेकिन युवती लगातार उस पर चप्पलें बरसाती रही।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

कोतवाली परिसर में अचानक हुए इस घटनाक्रम से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहां मौजूद पुलिसकर्मी और फरियादी भी हैरान रह गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप किया और युवक को युवती से अलग कराया। इसके बाद कोतवाली गेट पर जुटी भीड़ को भी हटाया गया, जिससे स्थिति सामान्य हो सकी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

बताया जा रहा है कि शादी से इनकार के बाद युवती पहले युवक के घर भी पहुंची थी। मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों को समझौते के लिए बाजपुर कोतवाली बुलाया गया। शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे दोनों पक्ष अपने-अपने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचे थे।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों पक्षों से पूरे मामले में पूछताछ की जा रही है। फिलहाल युवती अपने परिजनों के साथ कोतवाली से चली गई, जबकि युवक से पुलिस ने घटनाक्रम की जानकारी ली। मामले में दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉