Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

विधायक राम सिंह कैड़ा ने की कृषि मंत्री से मुलाकात, कहा मंडी में नहीं खरीदा जा रहा रामगढ़,ओखलकांडा, धारी, भीमताल का ए,बी,सी ग्रेड का सेब

ADVERTISEMENTS Ad

भीमताल:-  विधायक राम सिंह कैड़ा ने कृषि मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात की और विधानसभा क्षेत्र की तमाम समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रामगढ़, धारी, ओखलकांडा व भीमताल ब्लॉक के किसानों का ए,बी,सी ग्रेड के सेब को मंडी में नहीं खरीदा जा रहा है। किसानों को सेब का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है, जिसके कारण किसानों का सेब नहीं बिक पा रहा है। किसानों का सेब गोदामो में पड़ा हुआ है, और खराब होने की कगार पर है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad

विधायक कैड़ा ने कृषि मंत्री से उद्यान विभाग के माध्यम से गाँव में ही कांटा लगाकर किसानों के ए,बी,सी ग्रेड के सेब का उचित मूल्य दिलाने की मांग की है। कृषि मंत्री ने जल्द ही किसानों के हित में सकारात्मक कार्य करने का आश्वासन दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, पिथौरागढ़, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, देहरादून समेत आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉