Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

सांसद और क्षेत्रीय विधायक ने किया गौला पुल क्षतिग्रस्त मार्ग के पुनर्निर्माण का शिलान्यास

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- पूर्व मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट और क्षेत्रीय विधायक डा. मोहन सिंह बिष्ट ने गुरूवार को 1 करोड़ 48 लाख 48 हजार की लागत से बनभूलपुरा रेलवे क्रासिंग से गौलापुल तक 120 मीटर क्षतिग्रस्त मार्ग का पुनः निर्माण एवं सतह सुधार कार्य का शिलान्यास के साथ ही कार्य का शुभारम्भ भी किया।

ADVERTISEMENTS Ad

इस अवसर पर सांसद श्री अजय भटट ने लोक निर्माण के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिये कि कार्य मानसून से पहले पूर्ण करना सुनिश्चित करें साथ ही कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा सरकार ने इस कार्य हेतु धनराशि का आवंटन समय से कर दिया था। उन्होंने मानसून से पूर्व कार्य करने के निर्देश कार्यदायी संस्था को दिये गये हैं। उन्होंने कहा इस क्षतिग्रस्त सडक के गौलानदी से भू कटाव को रोकने हेतु सिंचाई विभाग ने लगभग 28 करोड की लागत से जो स्टीमेट बनाया है स्वीकृति के उपरान्त इस प्रोजेक्ट में भी कार्य प्रारम्भ कर दिया जायेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

इस अवसर पर मेयर गजराज बिष्ट, मण्डल अध्यक्ष पानसिंह मेवाडी, बसंत सनवाल, मुकेश बेलवाल, लक्ष्मण खाती, समीर बोरा, यशपाल आर्य, त्रिलोक सिंह नौला, हरीश सम्मल, विक्रम बर्गली, राजेन्द्र बिष्ट के साथ ही उपजिलाधिकारी राहुल साह, अधिशासी अभियंता लोनिवि प्रत्यूष सिंह आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉