Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

जिले में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ, पहले दिन विभिन्न क्षेत्रों में सामूहिक सहयोग से कूड़े को एकत्रित कर किया निस्तारण

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल/भीमताल/हल्द्वानी:- आज 8 से 16 अगस्त तक जिले में “विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, ग्रामीण, नगरीय एवं वन क्षेत्रों में इस अभियान के अंतर्गत मुख्य मार्गों, सार्वजनिक स्थानों, वन क्षेत्रों से लगे मुख्य मार्गों की सफाई के साथ ही समीप पड़े कूड़े की सफाई, सिंगल यूज प्लास्टिक का एकत्रीकरण व निस्तारण किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

आज शनिवार से जिले में स्वच्छता अभियान की सुरुआत हो गई है। विभिन्न ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में सामुहिक भागीदारी से यह अभियान चलाया गया। अभियान के तहत कूड़े को एकत्रित कर उसका निस्तारण किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

जनपद को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर यह स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, जो 16 अगस्त  तक पूरे जनपद में चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे, जिला मार्गों के साथ-साथ ग्राम पंचायतों, शहरी क्षेत्रों, वन क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थानों पर विशेष सफाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, पिथौरागढ़, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, देहरादून समेत आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी
Ad

राजमार्गों एवं सड़कों के दोनों ओर फैले कचरे एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का चिन्हीकरण कर सुरक्षित निस्तारण किया जाएगा। अभियान को सफल बनाने हेतु स्थानीय जनप्रतिनिधियों स्वयंसेवी संगठनों, महिला एवं युवक मंगल दलों, एनसीसी, एनएसएस के साथ-साथ आमजन से भी सहयोग लिया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉