Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश, विवरण प्रतिदिन उपलब्ध कराने को कहा

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:- कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने नगर पालिका परिषद् नैनीताल क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद नैनीताल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

आयुक्त ने निर्देशित किया कि नगर पालिका परिषद् क्षेत्रान्तर्गत स्थापित सभी स्ट्रीट लाइटों का वार्डवार विवरण तैयार किया जाए। इसमें प्रत्येक वार्ड में लगाई गई कुल स्ट्रीट लाइटों की संख्या, वर्तमान में सुचारू रूप से संचालित लाइटों की संख्या तथा खराब पड़ी लाइटों की संख्या का स्पष्ट विवरण तैयार किया जाए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मां बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच लोगों को आजीवन कारावास, दोषियों पर अर्थदंड भी लगाया
Ad

उन्होंने खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने के लिए की गई कार्रवाई का भी वार्डवार विवरण तैयार करने के निर्देश दिए हैं। आयुक्त ने कहा कि शहर में स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था नियमित रूप से क्रियाशील रहना आवश्यक है, ताकि नागरिकों को रात्रि के समय आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने आपदा क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का लिया जायजा, अधिकारियों को समस्याओं का समाधान करने के दिए निर्देश
Ad

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉