Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

कार से 300 किलो प्रतिबंधित गौमांस पुलिस ने किया बरामद, दो गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश जारी

ADVERTISEMENTS Ad

गदरपुर:-   गौवंश संरक्षण स्क्वाड कुमाऊँ परिक्षेत्र और गदरपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक कार से लगभग 300 किलोग्राम प्रतिबंधित गौमांस बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपी पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के अनुसार गौवंश संरक्षण स्क्वाड को प्रतिबंधित गौमांस की तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर स्क्वाड और कोतवाली गदरपुर पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाते हुए गांधी कॉलोनी क्षेत्र में घेराबंदी की। इस दौरान संदिग्ध स्विफ्ट डिजायर कार संख्या DL 2C AK 8699 को रोककर उसकी तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान वाहन से भारी मात्रा में प्रतिबंधित गौमांस बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नईम और अबरार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों से पूछताछ कर मामले में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Ad

कार्रवाई के दौरान वाहन में सवार दो अन्य आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगे। आरोप है कि फरार होने से पहले उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की। हालांकि पुलिस कर्मियों ने सतर्कता बरतते हुए खुद को सुरक्षित रखा। इसके बाद आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

संयुक्त टीम ने मौके से स्विफ्ट डिजायर कार के अलावा तीन मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। बरामद वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि प्रतिबंधित गौमांस कहां से लाया गया था और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूली वाहनों में यातायात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक बरामद गौमांस को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कोतवाली गदरपुर में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

गौवंश संरक्षण स्क्वाड के प्रभारी उपनिरीक्षक पंकज बेलवाल और गदरपुर पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि कुमाऊँ परिक्षेत्र में अवैध गौ-तस्करी और गौवंश से जुड़े अपराधों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉