Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

मशहूर यू-ट्यूबर सौरभ जोशी को एक बार फिर मिली धमकी, भाऊ गैंग का बताकर मांगी 5 करोड़ की रंगदारी

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  मशहूर यू-ट्यूबर सौरभ जोशी को एक बार फिर धमकी मिली है। इस बार भाऊ गैंग की ओर से धमकी भरा ई-मेल मिला है। गैंग ने सौरभ से पांच करोड़ की रंगदारी मांगी है और रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी है। धमकी से सहमे सौरभ और उनके परिवार ने पुलिस से सुरक्षा मांगी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

ओलिविया कॉलोनी, रामपुर रोड के निवासी सौरभ जोशी ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा, बीती 15 सितंबर को उन्हें एक धमकी भरा ई-मेल भेजा गया है। मेल भेजने वाले ने खुद को भाऊ गैंग का बताया,और सौरभ से पांच करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad

मेल में लिखा कि वह इस ई-मेल का अनदेखा न करें,  उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। मेल भेजने वाले ने ऐसा करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। मेल में सौरभ की करोड़ों रुपए की एक्सयूवी का भी जिक्र किया गया है। इस मेल के बाद सौरभ और उनका पूरा परिवार सहमा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि पिछले वर्ष नवंबर में भी सौरभ जोशी को ऐसी ही धमकी मिली थी। तब उन्हें एक धमकी भरा खत भेजा गया था और खत भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस विश्नोई गैंग का बताया था। इस मामले में भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। जिसके बाद बदायूं उत्तर प्रदेश निवासी अरुण कुमार को इस आरोप में गिरफ्तार किया गया था और जांच में सामने आया कि अरुण का लॉरेंस गैंग से कोई वास्ता नहीं था। वह तो जल्द से जल्द अमीर बनना चाहता था और इसीलिए खत भेजा था।

यह भी पढ़ें 👉  क्वींस स्कूल में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोहा

कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉