Medical
उत्तराखण्ड

दुल्हन की अनोखी डिमांड बनी चर्चा का विषय: आभूषण पसंद करने के बाद अचानक परिजनों से की ईवी कार की मांग

ADVERTISEMENTS Ad

ऋषिकेशः-  शादी के लिए ज्यादातर लड़कियां आमतौर पर सोने-चांदी के गहनों की खरीदारी को लेकर उत्साहित नजर आती हैं, लेकिन झंडा चौक स्थित सर्राफा बाजार में शुक्रवार को एक ऐसी घटना हुई जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। यहां शादी की खरीदारी करने पहुंची एक युवती ने लाखों रुपये के आभूषण पसंद करने के बाद अचानक ऐसी मांग रख दी कि पूरा बाजार उसी की चर्चा का विषय बन गया।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार श्यामपुर निवासी युवती अपने परिजनों के साथ शादी के लिए गहने खरीदने सर्राफा बाजार पहुंची थी। दुकान में उसने बड़े उत्साह के साथ हार, कंगन, झुमके और अन्य आभूषण देखे। करीब साढ़े तीन लाख रुपये के गहने पसंद भी कर लिए थे और परिवार खरीदारी लगभग तय मान चुका था।

ADVERTISEMENTS Ad

इसी बीच युवती ने अचानक अपने परिजनों से कहा कि उसे गहने नहीं चाहिए, बल्कि उसकी जगह एक ईवी कार यानी इलेक्ट्रिक वाहन दिलाया जाए। युवती की यह बात सुनते ही परिवार के लोग कुछ देर के लिए चुप हो गए। दुकान में मौजूद ग्राहक और व्यापारी भी हैरानी से उसकी ओर देखने लगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कोसी के समीप अनियंत्रित होकर कार गहरी खाई में गिरी, हादसे में पिता की मौत, पुत्र और चालक घायल
Ad

युवती ने अपनी मांग के पीछे तर्क देते हुए कहा कि समय तेजी से बदल रहा है और अब पर्यावरण संरक्षण के साथ ईंधन बचत भी जरूरी हो गई है। उसने कहा कि पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच इलेक्ट्रिक वाहन भविष्य का बेहतर विकल्प हैं। युवती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पर्यावरण संरक्षण और ईवी को बढ़ावा देने की बातों का भी उल्लेख किया।

परिजनों ने उसे समझाने की कोशिश की कि शादी में गहनों का विशेष महत्व होता है और यह परंपरा का हिस्सा भी हैं, लेकिन युवती अपनी मांग पर अडिग रही। काफी देर तक दुकान में इसी मुद्दे पर बातचीत चलती रही।

यह भी पढ़ें 👉  नीती घाटी में तमक नाले का उफान छोड़ गया तबाही का मंजर: जीआरआईएफ का कर्मचारी दूसरे दिन भी लापता, खोज एवं बचाव अभियान जारी

सर्राफा व्यापारी ने बताया कि उनके बाजार में पहली बार ऐसा मामला सामने आया है, जब किसी दुल्हन ने सोने-चांदी के गहनों की जगह इलेक्ट्रिक वाहन को प्राथमिकता दी हो। उन्होंने कहा कि यह घटना पूरे दिन बाजार में चर्चा का विषय बनी रही।
घटना के बाद बाजार में लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ लोगों ने युवती की सोच को आधुनिक और पर्यावरण के प्रति जागरूक बताया, तो कुछ ने इसे नई पीढ़ी की समझदारी और भविष्य की सोच करार दिया। वहीं कई महिलाएं यह कहते हुए नजर आईं कि अब समय के साथ शादी की प्राथमिकताएं भी बदलने लगी हैं।

गहनों की जगह ईवी कार की मांग करने वाली इस दुल्हन की चर्चा अब पूरे क्षेत्र में हो रही है और लोग इसे बदलती सोच और नई पीढ़ी की नई पसंद के तौर पर भी देख रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉