Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सड़क दुर्घटना को गंभीरता से लेते हुए दिए मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश, सिटी मजिस्ट्रेट को दी जिम्मेदारी

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  आज रविवार को हल्द्वानी के पनचक्की रोड स्थित अंबिका विहार, के पास सड़क दुर्घटना, जिसमें एक वृद्ध व्यक्ति की मृत्यु हो गई, उक्त घटना को अत्यन्त गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने घटना की निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं विधिसम्मत जांच कराए जाने हेतु भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं शासन द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों के अन्तर्गत नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी एपी वाजपेयी को घटना की मजिस्ट्रेटी जाँच हेतु जाँच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधिकारी ने
नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी एपी वाजपेयी को जाँच में दुर्घटना के कारणों का विस्तृत विवरण लेने, घटना में किसी पक्ष की लापरवाही या यातायात नियमों का उल्लंघन तो नहीं हुआ है साथ ही घटना के कारणों का विश्लेषण करते हुए भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने हेतु अपनी संस्तुतियाँ भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने जाँच अधिकारी को 15 दिन के भीतर जांच कर अपनी विस्तृत आख्या उपलब्ध कराने निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की मॉल रोड के पुनर्निर्माण कार्य में आई तेजी, जिलाधिकारी ने गुणवत्ता एवं निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
Ad

जिलाधिकारी ने पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि जाँच वह अधिकारी को घटना से सम्बन्धित समस्त साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज पंचनामा रिपोर्ट, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान आदि तत्काल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

ADVERTISEMENTS Ad

जिलाधिकारी द्वारा दिए गए मजिस्ट्रियल जाँच के निर्देश के क्रम में सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी एपी वाजपेयी ने आम जनता से अपील की है कि वह उक्त घटना से संबंधित जो भी जानकारी साक्ष्य आदि देना चाहते हैं वह 15 दिन के भीतर किसी भी कार्य दिवस पर उनके कार्यालय में आकर उपलब्ध करा सकते हैं।

हल्द्वानी में हुई उक्त दुर्घटना के उपरांत सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने ट्रैफिक पुलिस, कार्यदाई संस्था यूयूएसडीए एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ पनचक्की से चौफला एवं दो नहरिया क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदाई संस्था के अधिकारियों एवं स्थानीय निवासियों से कार्यों की जानकारी ली गई। उन्होंने कहा कि कार्यों के दौरान आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इस हेतु ट्रेंचलेस कार्य किया जा रहा है एवं जहां पर भी गड्ढा बनाया जाता रहा है उस स्थान पर सड़क को ट्रैफिक संचालन के लिए चौड़ा कराया जाए। इस हेतु सड़क की दूसरी ओर जो फुटपाथ हैं या रैंप बनाए गए उन्हें हटाकर सड़क को चौड़ा करें। जिन्हें कार्य समाप्ति के उपरांत पूर्व स्थिति में लाया जाए। सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान रखा जाय।

यह भी पढ़ें 👉  अनावश्यक चालान और लंबित मांगों के चलते ट्रक आनर्स महासंघ ने 20 अगस्त से हड़ताल की दी चेतावनी

निरीक्षण के दौरान यूयूएसडीए के परियोजना प्रबंधक कुलदीप कुमार यातायात निरीक्षक महेश चंद्रा, सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता विजय जोशी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉