Medical
उत्तराखण्डपिथौरागढ़

सड़क हादसा: पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिरा, दो लोगों की मौत

ADVERTISEMENTS Ad

पिथौरागढ़:- रविवार शाम मुनस्यारी-मिलम मार्ग पर एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। रलगाड़ी के पास सीमेंट लेकर लौट रही एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव एजेंसियां मौके पर पहुंचीं और देर रात तक रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

दुर्घटना के बाद भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल और पुलिस की संयुक्त टीम ने दुर्गम क्षेत्र में रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बीच टीमों ने रात करीब 2:30 बजे दोनों शवों को गहरी खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद सुबह करीब 4 बजे शवों को तहसील मुख्यालय मुनस्यारी लाया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad

हादसे में मृतकों की पहचान महेंद्र (27 वर्ष) निवासी पांगू, धारचूला और प्रकाश (28 वर्ष) निवासी नेपाल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार नेपाल निवासी मृतक के परिजनों के पहुंचने के बाद ही शव का पंचनामा और अन्य कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक पिकअप वाहन रविवार को मिलम क्षेत्र में सीमेंट की आपूर्ति करने गया था। सामान उतारने के बाद वाहन वापस लौट रहा था, तभी रलगाड़ी के समीप यह हादसा हो गया। दुर्घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉