Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

मौसम: नए साल से पहले मौसम बदलने की संभावना, प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी/देहरादून:-  नए साल से पहले प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 30 और 31 दिसंबर, एक और दो जनवरी को प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इससे पहाड़ों में ठंड और बढ़ने के आसार हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

उधर, 29 दिसंबर को देहरादून समेत छह जिलों में घना कोहरा छाए रहने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, चंपावत और नैनीताल जिलों के कुछ हिस्सों में सोमवार को घने कोहरे के कारण दृश्यता कम रह सकती है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित होने की आशंका है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि कोहरे के चलते पर्वतीय इलाकों के साथ-साथ मैदानी क्षेत्रों में भी सूखी ठंड लोगों को परेशान कर सकती है। वहीं 30-31 दिसंबर से दो जनवरी तक उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग जिलों के कुछ हिस्सों में बारिश और 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। इसका सीधा असर प्रदेश भर के तापमान पर देखने को मिलेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Ad

हालांकि, तीन जनवरी को प्रदेशभर में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉