Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

होटल एवं गेस्ट हाउसों का संयुक्त अग्नि सुरक्षा निरीक्षण, मौके पर की गई चालानी कार्रवाई

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  जिलाधिकारी नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में जनसुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा मानकों के परीक्षण हेतु गठित संयुक्त समिति (राजस्व, फ़ायर, पर्यटन तथा पुलिस) द्वारा आज हल्द्वानी एवं काठगोदाम क्षेत्र स्थित होटल एवं गेस्ट हाउसों का निरीक्षण किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

निरीक्षण दल द्वारा होटल कुटुम्ब (नैनीताल रोड), होटल इमपिरियो (नैनीताल रोड), होटल रेडियम (काठगोदाम) तथा एन.जेड. गेस्ट हाउस (काठगोदाम) का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठानों में अग्निशमन विभाग द्वारा निर्गत अनापत्ति प्रमाण पत्र (Fire NOC), अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता, आपातकालीन निकास मार्ग, विद्युत सुरक्षा व्यवस्था, जल भंडारण एवं अग्निशमन हेतु जल उपलब्धता, पार्किंग व्यवस्था तथा अन्य सुरक्षा मानकों का परीक्षण किया गया। संयुक्त समिति द्वारा संबंधित प्रतिष्ठानों के अभिलेखों का परीक्षण करते हुए अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुपालन की समीक्षा की गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस वर्षगांठ के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, जनपद के मुख्य राजकीय भवनों को एलईडी बल्ब के माध्यम से किया जाएगा प्रकाशमान
Ad

निरीक्षण के दौरान उक्त प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा संबंधी कमियां एवं अभिलेखीय त्रुटियां चिन्हित की गईं, जिनके संबंध में मौक़े पर चालानी कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त उक्त दोनों होटल्स का पर्यटन विभाग में पंजीकरण भी नहीं पाया गया, इनके विरुद्ध तत्काल पर्यटन अधिकारी द्वारा मौके पर ही कार्रवाई की गई। जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ऐसे निरीक्षण अभियान भविष्य में भी निरंतर चलाए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज एनकेबी टाइम्स का किया शुभारंभ, कहा स्वस्थ लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष और सकारात्मक पत्रकारिता आवश्यक
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉