Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले को 20 साल कठोर कारावास की सजा, दोषी पर 58 हजार जुर्माना भी लगाया

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने के दोषी को स्पेशल फास्ट ट्रैक जज रजनी शुक्ला ने 20 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है। दोषी पर 58 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। इसके अलावा पीड़िता को तीन लाख रुपये सरकार से दिलाए जाने के आदेश भी अदालत ने दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

घटना 23 फरवरी 2023 को विकासनगर क्षेत्र में हुई थी। पीड़िता के जीजा ने पुलिस को बताया था कि उनकी पत्नी की बहन 16 वर्ष की है जिसका कहीं पता नहीं चल रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीड़िता की तलाश शुरू की तो वह कुछ दिन बाद देहरादून से सहारनपुर निवासी संजय के पास से बरामद हुई। उस वक्त पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि वह हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब से विकासनगर अपनी बहन के घर आई थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad

संजय से उसकी जान पहचान फेसबुक के माध्यम से वर्ष 2022 में हुई थी। उसने पहले भी जबरदस्ती पाउंटा साहिब में उसके साथ गलत काम किया था। वह लगातार उससे बात कर रहा था। घटना वाले दिन संजय ने उसे धरमावाला में बुलाया था। यहां उसने शादी का दबाव बनाया और उसे जबरदस्ती अपने साथ देहरादून एक महिला के घर ले गया। वहां संजय ने उसे तीन दिनों तक रखा। इस दौरान भी संजय ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया। अभियोजन की ओर से इस मुकदमे में कुल सात गवाह पेश किए गए। इनके आधार पर बुधवार को संजय को सजा सुना दी गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉