Medical
उत्तराखण्डहरिद्वार

सरकारी भूमि का फर्जी बैनामा बनाकर एक करोड़ से ज्यादा की ठगी, तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS Ad

हरिद्वार। सरकारी भूमि का फर्जी बैनामा कर एक करोड़ से ज्यादा की की ठगी और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।
पीड़ित दवा कारोबारी ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने,धमकी देने का केस दर्ज कराया है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के मुताबिक, मॉडल कॉलोनी आवास विकास, ज्वालापुर निवासी आशीष विरमानी पेशे से दवा करोबारी है और सिडकुल में उनकी फैक्ट्री है। आशीष ने बताया कि उनकी जान-पहचान वर्ष 2020 में रतन कुमार पांडेय निवासी रानीपुर से हुई थी।

ADVERTISEMENTS Ad

आरोप है कि रतन कुमार पांडेय ने खुद को हीरो रियल्टी प्राइवेट लिमिटेड का अधिकृत डीलर बताते हुए हरिद्वार में भूमि दिलाने का प्रस्ताव दिया। उसने भरोसे में लेकर कहा कि सलेमपुर महदूद में कई बीघा जमीन है, जो वह पहले भी बेच चुका है। आरोप है कि रतन पांडेय ने आशीष की मुलाकात अतुल सिंह निवासी रोशनाबाद और सैय्यद शहनवाज अली निवासी ज्वालापुर से कराई। तीनों ने मिलकर आशीष को विश्वास दिलाया कि वे हीरो रियल्टी के अधिकृत प्रतिनिधि हैं से उसे उचित दामों पर जमीन दिलवा देंगे। विश्वास में आकर आशीष ने 11 बीघा जमीन का बैनामा अपनी पत्नी के 23 जनवरी 2021 को करवा दिया और 1.12 करोड़ रुपये की धनराशि भी अदा की।
पीड़ित का आरोप है कि हाल ही में जब उसे पैसों की जरूरत पड़ी तो उसने उक्त जमीनों की खतौनी की नकल तहसील से निकलवाई। जिसमें यह चौंकाने वाली जानकारी मिली कि जिन खसरा नंबरों की जमीन उसने खरीदी है, वह वर्ष 2017 से ही राज्य सरकार के खाते में दर्ज चली आ रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार की योजना से बदली प्रशांत की राह, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन योजना स्वरोजगार का बना आधार, होटल व्यवसाय शुरू कर बने आत्मनिर्भर
Ad

जब इस धोखाधड़ी की जानकारी मिली तो आशीष ने रतन कुमार पांडेय, अतुल सिंह और सैय्यद शहनवाज अली से संपर्क कर जवाब मांगा। इस पर तीनों ने उसे जान से मारने और झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी। साथ ही गाली-गलौज कर कहा कि जो करना है कर लो, न पैसे लौटाएंगे और न जमीन देंगे। रानीपुर कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉