Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने संभाला कार्यभार, कहा शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाना प्रशासन की पहली जिम्मेदारी

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:- जिले के नवागन्तुक जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मंगलवार को नैनीताल के जिलाधिकारी के पद पर अपना कार्यभार ग्रहण किया। सर्वप्रथम जिलाधिकारी ने कोषागार नैनीताल पंहुचकर द्वितालक में जमा अभिलेखों, स्टाम्पों एवं तत्सम्बन्धी अभिलेखों का परीक्षण करने के उपरांत जिलाधिकारी का कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने कहा कि आमजन से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा शासन की योजनाओं और नीतियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाना प्रशासन की पहली जिम्मेदारी रहेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में पर्यटन सुविधाओं को और अधिक बढ़ाए जाने, जिले में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने, आम जनता के कार्यों को सरलता व समय बद्धता से किए जाने, सरकार की योजनाओं का जनता तक प्रचार-प्रसार कर समय पर उनका लाभ प्रदान करने, विकास कार्यों को समय से पूर्ण करने को प्राथमिकता दी जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने कहा कि नैनीताल जिले में आने वाले पर्यटकों को सुगम और सुरक्षित सुविधाएं उपलब्ध कराना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि जिले में वर्तमान में गतिमान विकास कार्य निर्धारित समय पर पूर्ण हों इस हेतु लगातार उनकी मॉनिटरिंग की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad

इसके उपरांत जिलाधिकारी ने कार्यालय सभाकक्ष में मुख्य विकास अधिकारी एवं राजस्व विभाग के सभी अधिकारियों के साथ जिले में विकास कार्यों एवं राजस्व कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी से जिले में विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित विकास कार्यों की तथा अपर जिलाधिकारी एवं सभी उपजिलाधिकारियों से राजस्व कार्यों के साथ ही उनके न्यायालयों में लंबित वादों की स्थिति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ जनसमस्याओं का समाधान करें तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को तेजी से क्रियान्वित करें।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने कहा कि अधिकारी जनता का कार्य समय पर करें। जनता से मिलने का समय निर्धारित करते हुए उनकी समस्याओं को सुनें। उन्होंने कहा कि संवादहीनता नहीं होनी चाहिए। अधिकारी उत्साह व उमंग से कार्य करें।

जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को ग्राम्य विकास विभाग के साथ ही कृषि, पशुपालन, समाज कल्याण, बाल विकास, पंचायतीराज सहित विभिन्न विभागों के अंतर्गत आम जन हेतु संचालित योजनाओं की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए की प्रत्येक लाभार्थी को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले इसके लिए समय बद्धता एवं प्राथमिकता के साथ कार्य किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद

उन्होंने कहा कि पंचायतीराज एवं नगर विकास विभाग के माध्यम से जारी होने वाले जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र समय से जारी हों यह सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने यूसीसी प्रमाण पत्रों के संबंध में भी जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों से उनके न्यायालय में लंबित वादों की भी जानकारी देते हुए निर्देश दिए कि लंबित वादों का समय पर निस्तारण हो इस हेतु निर्धारित समय पर न्यायालय में बैठकर इन वादों का निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि राजस्व विरासत के प्रकरण का भी समय पर राजस्व मैनुवल के अनुसार निस्तारण करें। इससे पूर्व नवागन्तुक जिलाधिकारी के जनपद आगमन पर कलक्ट्रेट में उन्हें पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया साथ ही कार्यभार संभालने पर जिले के विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अनामिका, अपर जिलाधिकारी (प्रशा.) विवेक कुमार एवं अपर जिलाधिकारी (राजस्व) शैलेन्द्र सिंह नेगी, सचिव जिला विकास प्राधिकरण विजय नाथ शुक्ल, उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार, परितोष वर्मा, रेखा कोहली राहुल वर्मा, बी सी पंत, नवाजिश खलिक, मुख्यकोषाधिकारी कमलेश भंडारी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉