Medical
राष्ट्रीय

कोरोना का खतरा फिर मंडराया, दिल्ली एनसीआर में मिले दो पॉजिटिव केस, मरीजों में हल्के लक्षण

ADVERTISEMENTS Ad

नई दिल्ली:-  भारत में फिर एक बार कोरोना का खतरा मंडराने लगा है। एशिया के कई देशों में कोरोना मामलों  के बीच भारत में भी संक्रमण की वापसी के संकेत मिल रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के गुरुग्राम में दो नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें से एक मरीज हाल ही में मुंबई से लौटी महिला है। दोनों को होम आइसोलेशन में रखा गया है और मरीजों में हल्के लक्षण पाए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

गुरुग्राम के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जानकारी दी कि घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सतर्कता बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण की रोकथाम के लिए जरूरी प्रबंध कर लिए हैं और लोगों से अपील की है कि खांसी, जुकाम या बुखार जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
इस बीच, मुंबई, अहमदाबाद और भुवनेश्वर से भी नए कोरोना मामलों की पुष्टि हुई है। अहमदाबाद में गुरुवार तक चार नए केस दर्ज किए गए, जिनमें एक 84 वर्षीय बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, भुवनेश्वर में भी एक पॉजिटिव केस मिला है।

ADVERTISEMENTS Ad

विशेषज्ञों के अनुसार, ओमिक्रॉन का नया JN.1 वेरिएंट इन मामलों में वृद्धि का कारण हो सकता है। यह वेरिएंट तेज़ी से फैलता है और इसके प्रभाव दुनियाभर में देखे जा रहे हैं।

कोविड की संभावित लहर को देखते हुए आंध्र प्रदेश सरकार ने एडवाइजरी जारी की है। 60 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों और गर्भवती महिलाओं को घर में रहने की सलाह दी गई है। साथ ही सभी सार्वजनिक, धार्मिक व सामाजिक आयोजनों से दूरी बनाए रखने की अपील की गई है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और एयरपोर्ट जैसी जगहों पर कोविड नियमों का पालन अनिवार्य कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉