Medical
अल्मोड़ाउत्तराखण्ड

तनाव के चलते छात्रा ने किया कीटनाशक का सेवन, अस्पताल में भर्ती

ADVERTISEMENTS Ad

अल्मोड़ा। बख गांव निवासी एक छात्रा ने रविवार को तनाव के चलते कीटनाशक का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों के मुताबिक छात्रा की हालत सही बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार 20 साल की छात्रा इन दिनों धारानौला में अपनी दीदी के यहां रह रही थी। रविवार सुबह छात्रा ने दुकान से जहर खरीदा और उसे गटक लिया। जैसे ही परिजनों को इस बात का पता चला वह छात्रा को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी में भर्ती कराकर छात्रा का प्राथमिक उपचार किया

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अमर शहीद दीवान सिंह बिष्ट की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम का आयोजन, स्वतंत्रता सेनानी के परिवार के आश्रितों को किया सम्मानित
Ad

परिजनों के मुताबिक छात्रा एसएसजे परिसर में बीए छठे सेमेस्टर की कक्षा में अध्ययनरत है। उसके माता पिता दोनों का पहले ही देहांत हो गया है और अभी वह अपनी दीदी के साथ ही रहती है। जहर खाने का कारण पढ़ाई व अन्य कारणों के कारण हुआ तनाव बताया जा रहा है। जिला अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक अब छात्रा की हालत खतरे से बाहर है। उसे वार्ड में भर्ती कराया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: राज्य के नौ जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने दी विशेष सतर्कता बरतने की सलाह
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉