Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

क्वींस स्कूल में धूमधाम से मनाया गया उत्तराखंड स्थापना दिवस, विद्यार्थियों ने लोकगीत, लोकनृत्य की प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोहा

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- नैनीताल रोड स्थित क्वींस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में उत्तराखंड स्थापना दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन और राज्यगीत से हुई।

ADVERTISEMENTS Ad

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें लोकगीत, लोकनृत्य और राज्य की संस्कृति पर आधारित नाट्य मंचन शामिल रहा। बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में उत्तराखंड की झलक प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्कूली वाहनों में यातायात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश
Ad

विद्यालय के प्रधानाचार्य बीबी पांडे जी ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, वीर सपूतों और प्राकृतिक सौंदर्य पर हम सभी को गर्व होना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को राज्य के विकास में योगदान देने का संदेश दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। पूरा विद्यालय देशभक्ति और उत्तराखंडी गौरव के रंग में सराबोर दिखा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉