Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

खुलासा: युवक की हत्या कर शव खाई में फेंकने की वारदात का पर्दाफाश, मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:-  पुलिस ने गुमशुदगी के एक मामले का सनसनीखेज खुलासा करते हुए युवक की हत्या कर शव खाई में फेंकने की वारदात का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad

मामले के अनुसार 23 अप्रैल को भुजियाघाट स्थित एक रिसोर्ट के जनरल मैनेजर भावेश पांडे ने थाना तल्लीताल में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके होटल में कार्यरत कर्मचारी दिनेश चंद्र उपाध्याय (33) एक दिन की छुट्टी लेकर 22 अप्रैल को गया था, लेकिन न तो ड्यूटी पर लौटा और न ही घर पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। टीम ने एसडीआरएफ, फायर सर्विस, डॉग स्क्वाड और ड्रोन की मदद से व्यापक खोजबीन की। साथ ही संदिग्धों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए।

ADVERTISEMENTS Ad

जांच के दौरान सामने आया कि घटना के दिन आरोपी और मृतक के बीच शराब के नशे में विवाद हुआ था। पूछताछ में मुख्य आरोपी कमल सिंह बिष्ट (23) ने कबूल किया कि विवाद के दौरान गुस्से में आकर उन्होंने दिनेश को गहरी खाई में धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने 29 अप्रैल को आरोपी कमल सिंह बिष्ट को बीएनएस की धारा 103/238 के तहत गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  एस.के.एम. स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, देश भक्ति के नारों से गूंज उठा विद्यालय परिसर

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष मनोज नयाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉