Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगरक्राइम/दुर्घटना

शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे युवकों की कार ट्रैक्टर ट्राली से टकराई, दो की मौत, चार घायल

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रपुर निवासी 6 युवक हल्द्वानी में शादी समारोह में शामिल होने के बाद  वापस लौट रहे थे कि अचानक टांडा रोड में उनकी कार और ट्रैक्टर ट्राली की भिड़ंत हो गई जिसमें कार में सवार छह युवकों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गई, इन चारों में से एक अत्यधिक गंभीर है जिसे हायर सेंटर भेज दिया गया है शेष तीन का जिला अस्पताल रुद्रपुर में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को तत्काल इमरजेंसी उपचार उपलब्ध कराया।
रुद्रपुर से हल्द्वानी में एक विवाह समारोह में शामिल होने गए 6 युवकों की टांडा जंगल रोड पर दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दो की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रात के समय हुआ जब उनकी कार (संख्या UK 06 AF 7305) तेज रफ्तार में ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार अत्यधिक थी, जिससे यह हादसा हुआ।
मृतकों में 32 वर्षीय विनोद तिवारी और 24 वर्षीय शशांक सुयाल शामिल हैं, जबकि उमेश भट्ट, कमल, अमन और उमेश सिंह गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, और घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। जबकि पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को साकार कर रहीं हल्द्वानी की प्रीति सैनी, हाथों से बना रहीं खूबसूरत मालाएं
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉