Medical
अल्मोड़ाउत्तराखण्ड

घास काटने गए दंपति पर ततैयों का हमला, गंभीर रूप से घायल पति की मौत, पत्नी घायल, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

ADVERTISEMENTS Ad

अल्मोड़ा:-  स्याल्दे ब्लॉक के गांव गोलना में घास काटने गए दंपति पर ततैयों के झुंड ने बुरी तरह से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पति की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। घटना के बाद से पूरे ग्रामीण क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

ADVERTISEMENTS Ad

गोलना निवासी 65 वर्षीय खीम सिंह पुत्र सुघान सिंह अपनी 50 वर्षीय पत्नी विमला देवी के साथ घर से पांच सौ मीटर दूर खेत में घास काट रहे थे। तभी अचानक ततैया के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। दोनों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह उनको बचाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देघाट पहुंचाया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत, क्षेत्रीय जनता ने जताया आभार
Ad

चिकित्सकों ने बताया कि खीम सिंह के सिर पर ततैया ने कई डंक मारे थे, जिसके चलते उनकी रास्ते में ही मौत हो गई थी। वहीं, उनकी पत्नी विमला देवी की आंख, हाथ और गाल पर डंक मारे थे, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  वीकेंड पर नैनीताल और कैंची धाम आने वाले पर्यटकों की भीड़ अचानक बढ़ी, यातायात प्रभावित, सांसद अजय भट्ट ने पर्यटकों,श्रद्धालुओ से की अपील
Ad

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉