Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

क्वींस स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हिंदी दिवस, हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- नैनीताल रोड स्थित क्वींस सीनियर सेकेंडरी स्कूल  में आज हिंदी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल में विभिन्न सांस्कृतिक और शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य बी.बी पांडे  के स्वागत भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने हिंदी भाषा के महत्व और इसके प्रचार-प्रसार पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हिंदी सिर्फ एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और पहचान का भी प्रतीक है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एस.के.एम. स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, देश भक्ति के नारों से गूंज उठा विद्यालय परिसर
Ad

इस अवसर पर हिंदी अध्यापिका ने भी अपने भाषण में हिंदी भाषा का महत्व समझाया जिसमें बताया गया कि हिंदी भाषा का सम्मान करना चाहिए और आने वाली पीढियां तक इसे गर्व से पहुंचाना चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्य आकर्षण के रूप में विद्यार्थियों ने कविता पाठ, निबंध लेखन, भाषण प्रतियोगिता, और नाट्य प्रस्तुति जैसे कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों ने “हिंदी – हमारी मातृभाषा”, “भाषा और संस्कृति का संबंध” जैसे विषयों पर विचार व्यक्त किये। यह हिंदी दिवस समारोह न केवल मनोरंजन से भरपूर रहा, बल्कि छात्रों में हिंदी भाषा के प्रति सम्मान और आत्मीयता भी जागृत करने में सफल  रहा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉