Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

सेंट पॉल्स स्कूल में दूसरे दिन स्काउट गाइड को तम्बू निर्माण, प्राथमिक चिकित्सा का दिया प्रशिक्षण, “एक पेड़ मां के नाम” “पेड़ लगाओ देश बचाओ” नशा मुक्त समाज का दिया संदेश

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी/-काठगोदाम:- सेंट पॉल्स स्कूल में भारत स्काउट एवं गाइड्स उत्तराखण्ड ब्लॉक/ नगर संस्था हल्द्वानी का टोली नायक / द्वितीय सोपान शिविर के दूसरे दिन आज स्काउट गाइडों को तम्बू निर्माण, प्राथमिक चिकित्सा आदि का प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर एक चेतना रैली का आयोजन किया गया जो सेन्ट पॉल्स सीनियर सेकेण्डरी स्कूल शीशमहल से प्रारम्भ होकर काठगोदाम कैनाल रोड होते हुए वापस सेन्ट पॉल्स स्कूल पहुंची।

ADVERTISEMENTS Ad

इस दौरान स्काउट गाइडों ने एक पेड़ माँ के नाम, पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ, नशा मुक्त समाज से सम्बन्धित संदेश  दिए, इसके पश्चात स्काउट गाइडों ने तम्बू निर्माण एवं फूड प्लाजा का आयोजन किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  क्वींस स्कूल में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोहा
Ad

इस अवसर पर नगर संस्था के उपाध्यक्ष एवं सेन्ट पॉल्स विद्यालय की निदेशक जरीना रॉल्स्टन द्वारा स्काउट गाइडों को उनके द्वारा बनाए गए तम्बुओं की सराहना की गयी, तम्बुओं का निरीक्षण स्काउट गाइड संस्था के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र शाह एवं प्रधानाचार्य मनोज कुमार सिंह द्वारा किया गया। शिविर का संचालन नगर सचिव उमेश तिवारी, जिला संगठन आयुक्त सीमा सेन द्वारा किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad

इस अवसर पर विनीता वर्मा,  रचीता जोशी, हेमलता पाण्डे, विद्या आर्या, धर्मवीर सिंह बगडवाल, विनोद भट्ट, ज्योतिका भारती, मिनाक्षी जोशी, सुमन लता, रजनी जोशी, चरीता हरबोला, संदीप पाण्डे एवं एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी के रोवर रेन्जर उपस्थित रहे। अन्त में  राष्ट्रगान के साथ शिविर का समापन हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉