Medical
उत्तराखण्डचंपावत

सेप्टिक टैंक की शटरिंग खोलने उतरे इंजीनियर और कारपेंटर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

ADVERTISEMENTS Ad

चंपावत:- डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्माणाधीन गर्ल्स हॉस्टल में कल रविवार को बड़ा हादसा हो गया। सेप्टिक टैंक की शटरिंग खोलने उतरे साइट इंजीनियर और कारपेंटर जहरीली गैस की चपेट में आकर मौत के शिकार हो गए। हादसे के बाद अफरातफरी मच गई।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार कार्यदायी संस्था अग्रवाल कंस्ट्रक्शन कंपनी के साइट इंजीनियर शिवराज चौहान (28) पुत्र प्रेम सिंह, मूल निवासी ग्राम चगेटी, भनोली और कारपेंटर हसन (24) पुत्र तौकीर रजा, निवासी नौगवां बीसलपुर, पीलीभीत रविवार को सेप्टिक टैंक की शटरिंग खोलने उतरे थे। टैंक में पहले से गैस बनी हुई थी। जहरीली गैस के संपर्क में आते ही दोनों की हालत बिगड़ गई और वे अचेत हो गए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के दौरान मकान पर आया मलबा, मासूम और वृद्धा की मौत, एक महिला को रेस्क्यू कर बाहर निकाला, मलबे में दबे व्यक्ति की तलाश जारी
Ad

सूचना पर सीओ वंदना वर्मा व कोतवाल चेतन रावत के नेतृत्व में पुलिस, फायर, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर
Ad

साथी कर्मियों ने बताया कि सेप्टिक टैंक का निर्माण करीब पांच माह पहले पूरा हो गया था। बारिश के कारण जुड़े हुए तीन चैंबर अब तक नहीं खोले जा सके थे। रविवार को पहले चैंबर को खोलने के बाद दोनों दूसरे चैंबर में उतरे, तभी यह हादसा हो गया।

मृतक इंजीनियर शिवराज परिवार का इकलौता बेटा था, जबकि हसन तीन भाइयों में सबसे छोटा था। दोनों की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉