Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

पुरानी रंजिश की चलते 67 वर्षीय बुजुर्ग ने लोहे का गेट ग्राइंडर मशीन से काटकर चोरी किया, पुलिस ने किया गिरफ्तार, क्षेत्र में अनोखी चोरी की चर्चा जोरों पर

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- राजधानी देहरादून के डालनवाला क्षेत्र में पुरानी रंजिश का एक ऐसा अजीब मामला सामने आया है, जिसने पुलिस को भी हैरान कर के रख दिया। यहां एक 67 वर्षीय बुजुर्ग ने अपने पड़ोसी से बदला लेने के लिए घर के मुख्य प्रवेश द्वार पर लगा लोहे का गेट ही ग्राइंडर मशीन से काटकर चोरी कर लिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और जांच के आधार पर आरोपित को गिरफ्तार कर चोरी किया गया गेट भी बरामद कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

डालनवाला थाना पुलिस के अनुसार आंबेडकर मार्ग, डीएल रोड निवासी गुलनार बानो ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 12 जून को वह अपने परिवार के साथ किसी कार्य से घर से बाहर गई थीं। अगले दिन जब वे वापस लौटीं तो घर के मुख्य प्रवेश द्वार पर लगा लोहे का गेट गायब था। गेट के अचानक गायब होने से परिवार के लोग भी हैरान रह गए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर
Ad

शिकायत में गुलनार बानो ने अपने पड़ोसी तनवीर अहमद खान पर शक जताया था। उनका आरोप था कि दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद और रंजिश चली आ रही है, जिसके चलते यह घटना हो सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच की जिम्मेदारी नालापानी चौकी प्रभारी को सौंपी गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें एक व्यक्ति लोहे का गेट काटकर ले जाता हुआ दिखाई दिया।

फुटेज के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध पड़ोसी से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान मामला खुल गया और आरोपित की निशानदेही पर सहस्रधारा रोड स्थित दुर्गा एन्क्लेव-दो के पास एक खाली प्लॉट से चोरी किया गया करीब छह फीट लंबा और छह फीट चौड़ा लोहे का गेट बरामद कर लिया ।

पुलिस जांच में सामने आया कि पड़ोसी से चली आ रही पुरानी रंजिश के चलते आरोपित ने ग्राइंडर मशीन से गेट काटकर उसे वहां से हटाया और बाद में एक खाली प्लॉट में छिपा दिया। इसके बाद पुलिस ने 67 वर्षीय तनवीर अहमद खान को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल

थाना पुलिस के अनुसार मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं क्षेत्र में इस अनोखी चोरी की चर्चा जोरों पर है। लोगों का कहना है कि आमतौर पर चोरी में कीमती सामान, नकदी या वाहन निशाना बनाते हैं, लेकिन किसी ने रंजिश के चलते पूरा लोहे का गेट ही काटकर चुरा लिया, यह बेहद हैरान करने वाली घटना है।

यह मामला इस बात का उदाहरण बन गया है कि आपसी दुश्मनी और विवाद में कोई किस हद तक जा सकता है । पुलिस ने लोगों से विवादों का समाधान कानूनी और शांतिपूर्ण तरीके से निकालने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉