Medical
राष्ट्रीय

ऑपरेशन सिंदूर पर ओवैसी समेत कई नेताओं की आई प्रतिक्रिया

ADVERTISEMENTS Ad

पहलगाम हमले के जवाब में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की। भारत की ओर से की गई इस जवाबी कार्रवाई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया। इसके मद्देनजर अब ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का बयान सामने आया है।

ADVERTISEMENTS Ad

असदुद्दीन ओवैसी ने भारत के इस कदम की सराहना की है। असदुद्दीन ओवैसी ने एक पोस्ट में लिखा,

ADVERTISEMENTS Ad

मैं हमारी सेनाओं  के द्वारा पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर किए गए हमलों का स्वागत करता हूं। पाकिस्तानी को ऐसी सख्त सीख दी जानी चाहिए कि फिर कभी दूसरा पहलगाम न हो। पाकिस्तान के आतंक ढांचे को पूरी तरह नष्ट कर देना चाहिए। जय हिन्द!

ADVERTISEMENTS Ad

वहीं भारत की इस कार्रवाई के बाद से देश-विदेश से कई नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, जय हिंद, भारत माता की जय। न आतंक रहे न अलगाववाद। हमें अपने वीर जवानों और भारतीय सेना पर गर्व है। शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने भी भारतीय सेना की कार्रवाई की सराहना की। उन्होंने कहा कि आतंकियों ने पहलगाम में धर्म पूछकर मारा था। अब कर्म भुगतो। चतुर्वेदी एक्स पोस्ट में आगे लिखा, हर माथे का सिंदूर मिटने ना देंगे, मिटाया तो उसका जवाब देकर रहेंगे। जय जवान ! जय हिंदुस्तान! जय हिंद !

एक यूजर ने लिखा, सिंदूर मिटाने वालों पर ऑपरेशन सिंदूर से बदला, भारतीय जवानों ने एक बार फिर दिया अपने शौर्य का परिचय… पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला हुआ पूरा।

बता दें कि 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमला हुआ था, इसके जवाब में ये कार्रवाई की गई है। भारत पहलगाम हमले के बाद से लगातार मीटिंग कर रहा है और आतंक के खिलाफ लड़ने की प्लानिंग बना रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉