Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

अतिथि गृह के बाथरूम में पीएचडी छात्राओं की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था नाबालिग, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू

ADVERTISEMENTS Ad

पंतनगर:- जीबी पंत कृषि विवि के अंतरराष्ट्रीय अतिथि गृह के बाथरूम में वीडियो रिकॉर्ड करने और फोटो खींचने का मामला सामने आया है। देहरादून की पीएचडी स्कॉलर्स छात्राओं की तहरीर पर एक बैंक के उप शाखा प्रबंधक के नाबालिग बेटे के खिलाफ धारा 77 बीएनएस में केस दर्ज किया गया है।पंतनगर पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वैज्ञानिक कार्यों के लिए 2 जनवरी को पांच शोधकर्ताओं की एक टीम के साथ पीएचडी स्कॉलर्स पंतनगर आए थे। विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय अतिथि गृह में आवास आरक्षित कराया गया था। शाम को वह बाथरूम गई थी। आरोप है कि नहाते समय देखा कि कोई बैंटिलेशन विंडो से झांक रहा है और उसके हाथ में हरे रंग का मोबाइल है। इतने में ही आरोपी गेस्ट हाउस के मुख्य द्वार की ओर भागा। इसके बाद जब बाहर आकर देखा तो बाथरूम की वेंटिलेशन खिड़की के ठीक नीचे एक स्टूल रखा था और जहां से पूरा बाथरूम दिखाई दे रहा था। इस पर उन्होंने तुरंत अपने सहयोगियों को बुलाया और पूरी घटना की जानकारी गेस्ट हाउस के रिसेप्शनिस्ट को दी। रिसेप्शनिस्ट ने बताया कि गेस्ट हाउस में पंतनगर स्थित एक बैंक के उप शाखा प्रबंधक का पहली मंजिल पर परिवार रह रहा है। आरोप है कि कि जब वे पूछताछ करने के लिए कमरे में गईं तो आरोपी के बाजार जाने और उप शाखा प्रबंधक के बैंक से नहीं लौटने की जानकारी दी गई। कुछ देर बाद आरोपी मौके पर पहुंचा तो उससे मोबाइल दिखाने को कहा। इसके लिए वह तैयार नहीं हुआ। बाद में उसका मोबाइल लेकर फोटो गैलरी चेक की तो बाथरूम का उपयोग करते समय का आपत्तिजनक वीडियो मिला। मोबाइल में कई अन्य लड़कियों के वॉशरूम और ट्रायल रूम में कपड़े बदलते आपत्तिजनक वीडियो भी मिले। इसके बाद पुलिस हेल्पलाइन नंबर और फिर पंतनगर पुलिस को कॉल की। पुलिस अधिकारी गेस्ट हाउस पहुंचे। इसके बाद आरोपी माफी मांगने लगा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी नाबालिग है। उन्होंने शिकायत दर्ज करने या फोन को फॉर्मेट करने के दो विकल्प सुझाए। उन्हें फोन को फॉर्मेट करने का फैसला लेने को मजबूर होना पड़ा। पंतनगर थाना प्रभारी सुदंरम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  होमस्टे अनुदान वितरण में भ्रष्टाचार का आरोपों के बाद जिला पर्यटन अधिकारी को किया निलंबित, पर्यटन सचिव ने दिए निलंबन के आदेश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉