Medical
उत्तराखण्ड

ट्रेन में सफर के दौरान लापता महिला को पुलिस ने किया सकुशल बरामद, पति से नोक-झोंक के बाद चली गई थी दूसरी बोगी में

ADVERTISEMENTS Ad

रुड़की:- नंदा देवी एक्सप्रेस में सफर के दौरान रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गयी थी। नवविवाहिता को हरिद्वार पुलिस ने बिहार के बेगूसराय से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला पति से नोकझोंक होने के बाद खुद ही ट्रेन की दूसरी बोगी में चली गई थी और बाद में बेगूसराय स्थित अपने परिचित के यहां पहुंच गई।

ADVERTISEMENTS Ad

लक्सर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि पांच मई को कानपुर निवासी मनीष अग्रहरि अपनी पत्नी प्रज्ञा सिंह के साथ नंदा देवी एक्सप्रेस से सफर कर रहे थे। इसी दौरान प्रज्ञा अचानक लापता हो गई थी।
महिला के गायब होने के बाद मनीष ने लक्सर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए बाद में इसे अपहरण की धाराओं में तरमीम कर दिया गया और पुलिस की कई टीमें महिला की तलाश में जुट गई थीं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को साकार कर रहीं हल्द्वानी की प्रीति सैनी, हाथों से बना रहीं खूबसूरत मालाएं
Ad

लगातार जांच और तकनीकी पड़ताल के बाद पुलिस को महिला के बिहार के बेगूसराय में होने की सूचना मिली। इसके बाद चौकी प्रभारी विपिन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम बेगूसराय पहुंची और महिला को सकुशल बरामद कर लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

लक्सर कोतवाली लाए जाने के बाद महिला के बयान दर्ज किए गए। पूछताछ में महिला ने बताया कि ट्रेन में सफर के दौरान किसी बात को लेकर पति से कहासुनी हो गई थी। नाराज होकर वह दूसरी बोगी में चली गई। बाद में उसने अपने मोबाइल फोन से सिम कार्ड निकालकर फेंक दिया और बेगूसराय में रहने वाले एक परिचित के यहां चली गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में लगातार बदल रहा मौसम का मिजाज: दिन में गर्मी का एहसास, सुबह शाम बढ़ रही ठंड, कुछ दिनों तक बारिश के आसार नहीं

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि महिला के बयान दर्ज करने और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले के खुलासे के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉