Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

जिलाधिकारी के निर्देश पर अब सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में पर्ची बनाने में लाई जाएगी तेजी

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी : जिलाधिकारी की जनसुनवाई में स्थानीय लोगों ने सुशीला तिवारी अस्पताल में मरीज के पर्चा काटने में हो रही देरी की शिकायत के बाद जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में आज जिला सूचना विज्ञान अधिकारी राजेश तिवारी के साथ राजकीय मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर सुशीला तिवारी चिकित्सालय में रजिस्ट्रेशन काउंटर, इमरजेंसी पंजीकरण काउंटर एवं बिलिंग काउंटर का निरीक्षण किया ।
निरीक्षण में यह पाया गया कि राजकीय चिकित्सालय में बिरला सॉफ्टवेयर का 2004 से प्रयोग किया जा रहा है। जिसकी वर्ष 2009 से कंपनी द्वारा एएमसी समाप्त की जा चुकी है। सॉफ्टवेयर की कोडिंग पुरानी तकनीक में होने के कारण यह सर्वर हार्डवेयर में धीरे कार्य कर रहा है ।चिकित्सालय द्वारा कुछ पुराने कंप्यूटरों के साथ-साथ पंजीकरण काउंटर पर लेज़र के बजाय डॉट मैट्रिक्स प्रिंटर का इस्तेमाल किया जा रहा है जिससे भी पंजीकरण में अधिक समय लग रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  महिला से छेड़छाड़ के आरोप में पकड़े गए पर्यटकों से 18 हजार रुपए लेकर छोड़ने का आरोप, पुलिस महकमें में मचा हड़कंप, ज्योलीकोट के चौकी प्रभारी और कांस्टेबल लाइन हाजिर
Ad

इसके अलावा मरीजों की संख्या बढ़ाने एवं आईपीडी के मरीजों की संख्या में वृद्धि होने पर सर्वर पर लोड अधिक पढ़ने से भी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में प्रभाव पड़ता है जिस कारण सॉफ्टवेयर धीरे काम करने लगता है। जिस कारण कई बार एक पंजीकरण में 15 से 20 मिनट का समय लगता है। इसी सॉफ्टवेयर पर ओपीडी के साथ अस्पताल के 36 वार्ड एवं विभिन्न लैब जुड़े हैं ,जब एक साथ काम करते हैं तो सॉफ्टवेयर की स्पीड पर प्रभाव पड़ता है।

ADVERTISEMENTS Ad

अस्पताल प्रबंधन को वर्तमान में संक्रामक बीमारियों के बढ़ने के कारण काउंटरों की संख्या बढ़ाने के लिए कहा गया है कल से दो अतिरिक्त काउंटर स्थापित किया जा रहे हैं साथ ही डॉट मैट्रिक्स प्रिंटर को लेजर प्रिंटर से रिप्लेस करने के लिए भी निर्देश दिए गए हैं। अस्पताल प्रबंधन द्वारा बिलिंग हेतु प्रथक से एक नया सॉफ्टवेयर मॉड्यूल बनाया गया है जो प्रयोग में लाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: पर्वतीय इलाकों में आज मूसलाधार बारिश के आसार, देहरादून समेत 6 जिलों में भारी बारिश की संभावना
Ad

जिस पर भुगतान हेतु यूपीआई के विकल्प को शीघ्र लागू करने के लिए कहा गया है इसके प्रबंधन द्वारा यह बताया गया है इसी सॉफ्टवेयर में पंजीकरण मॉड्यूल को जोड़ा जाना है जिसका कार्य 15 दिनों पूर्ण हो जाएगा, इसके उपरांत पंजीकरण प्रक्रिया में भी सुधार हो जाएगा, निरीक्षण के दौरान प्रिंसिपल राजकीय मेडिकल कॉलेज, चिकित्सा अधीक्षक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉