Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के पास मिला लालकुआं के युवक का शव, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। बेरीपड़ाव, लालकुआं निवासी लापता युवक का शव आज रेलवे स्टेशन के पास मिला है। इरदीस बिल्डिंग के पास वह अचेत अवस्था में देखा गया। पुलिस उसे अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने एक अज्ञात शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को बेस अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों न उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सूरज निवासी बेरीपडाव, लालकुआं के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक नशे का आदी था और उसे पीलिया और निमोनिया की बीमारी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस युवक के परिजनों से भी संपर्क कर रही है। फिलहाल मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम के बाद ही हो पाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉