Medical
उत्तराखण्डहरिद्वार

पति ने पत्नी को फर्श पर पटका, मौके पर ही मौत, पति फरार, तलाश जारी

हरिद्वार। रूड़की के बुग्गावाला थाना क्षेत्र के बंदरजुड़ गांव में शराब के नशे में धुत पति ने पत्नी के साथ मारपीट कर दी। यही नहीं उसका सिर फर्श पर पटक दिया, जिससे उसके सिर से खून बहने लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देख पति फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार, घटना बुग्गावाला थाना क्षेत्र के बंदरजुड़ गांव में देर रात की है। इरशाद की शादी तीन साल पहले रसूलपुर जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश निवासी इसराना से हुई थी। पति-पत्नी में कभी भी विवाद हो जाता था। वहीं मायके के लोगों का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति दहेज के लिए परेशान कर रहा था। शनिवार की शाम इरशाद शराब पीकर घर आया। जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: हरिद्वार से कर्णप्रयाग जा रही बस 100 मीटर गहरे गधेरे में गिरी, आठ यात्रियों की मौत, कई घायल, बस में लगभग 35 यात्री थे सवार
Ad

आरोप है कि पति ने मारपीट करते हुए पत्नी का सिर फर्श पर पटक दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। आनन-फानन घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी भगवान महर ने बताया कि पति फरार है, उसकी तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौके पर ही मौत, तेज गति से वाहन चलाने वालों पर लोगों ने प्रशासन से की कार्रवाई की मांग
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉