Medical
उत्तराखण्ड

टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा, 27 यात्री थे सवार, दो व्यस्क और 16 बच्चे घायल

ADVERTISEMENTS Ad

भीमताल:- भीमताल के बोहरकून क्षेत्र में शनिवार सायं एक सड़क हादसे में दिल्ली से भीमताल घूमने आ रहा एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर करीब 40 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में 24 बच्चे, 2 वयस्क और 01 चालक सहित कुल 27 यात्री सवार थे।

ADVERTISEMENTS Ad

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी. सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस ने त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दुर्घटना में 2 वयस्क और 16 बच्चे घायल हो गए। पुलिस और राहत टीमों ने सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी भीमताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। गंभीर रूप से घायल 4 बच्चों को बेहतर जांच और उपचार के लिए एम्बुलेंस के माध्यम से सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की मॉल रोड के पुनर्निर्माण कार्य में आई तेजी, जिलाधिकारी ने गुणवत्ता एवं निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
Ad

रेस्क्यू अभियान का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक/सीओ भवाली दीपशिखा अग्रवाल ने किया। मौके पर स्थानीय थाना पुलिस के साथ एसडीआरएफ एवं स्थानीय फायर यूनिट्स की टीमें भी मौजूद रहीं, जिन्होंने राहत एवं बचाव कार्य को अंजाम दिया। पुलिस की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया और सभी यात्रियों की जान बचाई जा सकी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर
Ad

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉