Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

पत्नी से वीडियो कॉल पर बातचीत करते हुए पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रपुर:- पंतनगर सिडकुल क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां वोल्टास लिमिटेड में कार्यरत असिस्टेंट मैनेजर ने पत्नी से वीडियो कॉल पर बातचीत के कुछ ही देर बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है और परिवार में मातम पसरा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के मुताबिक, मृतक 36 वर्षीय जावेद आरिफ मूल रूप से हरिद्वार जिले के बहादराबाद क्षेत्र स्थित सलेमपुर महदूद के रहने वाले थे। वर्तमान में वह रुद्रपुर की मेट्रोपोलिस कॉलोनी में अपनी पत्नी अजरा और दो बच्चों के साथ रह रहे थे और पंतनगर सिडकुल स्थित कंपनी में तैनात थे।

ADVERTISEMENTS Ad

बताया जा रहा है कि बीते कुछ समय से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते पत्नी अपने दोनों बच्चों को लेकर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित मायके चली गई थीं। मंगलवार दोपहर पत्नी ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी कि उनकी पति से वीडियो कॉल पर बात हुई, जिसमें जावेद ने फांसी का फंदा दिखाते हुए आत्महत्या करने की बात कही। इसके तुरंत बाद फोन कट गया और उन्होंने कॉल उठाना बंद कर दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को साकार कर रहीं हल्द्वानी की प्रीति सैनी, हाथों से बना रहीं खूबसूरत मालाएं
Ad

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे पड़ोसियों की मदद से तोड़ा गया। अंदर का दृश्य देखकर सभी सन्न रह गए-जावेद फंदे से झूलते हुए मिले।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में लगातार बदल रहा मौसम का मिजाज: दिन में गर्मी का एहसास, सुबह शाम बढ़ रही ठंड, कुछ दिनों तक बारिश के आसार नहीं

पुलिस ने तत्काल उन्हें नीचे उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं और कमरे की बारीकी से जांच की गई है।

सीओ पंतनगर डीआर वर्मा के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है और परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना ने एक बार फिर मानसिक तनाव, पारिवारिक कलह और संवादहीनता के गंभीर पहलुओं को उजागर कर दिया है। दो मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉