Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

तीन माह से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता युवक का जंगल में मिला कंकाल, परिजनों ने साथ रहने वाले दो युवकों पर लगाया हत्या का आरोप

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  आजाद कॉलोनी से तीन माह पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए 22 वर्षीय मोहम्मद सारिक का कंकाल किमाड़ी से आगे जंगल में मिला है। ड्रोन से तलाश के दौरान जंगल में उसकी स्कूटी दिखाई दी। पास पहुंचने पर कुछ दूरी पर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने कपड़ों के आधार पर कंकाल की पहचान सारिक के रूप में की है। उन्होंने उसके साथ रहने वाले दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ADVERTISEMENTS Ad

आजाद कॉलोनी निवासी मोहम्मद सारिक 17 जुलाई की रात घर से लापता हो गया था। वह एक निजी विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई कर रहा था। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला तो 18 जुलाई को परिजनों ने पटेलनगर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने तलाश शुरू की, लेकिन लंबे समय तक कोई सुराग नहीं मिला। बाद में पुलिस ने गुमशुदगी के मामले को अपहरण में कर दिया था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने क्षतिग्रस्त सड़कों को शीघ्र गड्ढामुक्त करने के दिए निर्देश, कहा लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई
Ad

तीन माह से अधिक समय बीतने के बाद भी सारिक का पता नहीं चलने पर परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। इसी दौरान किमाड़ी से आगे जंगल में ड्रोन की मदद से तलाश की जा रही थी। जंगल में करीब सात किलोमीटर अंदर सारिक की स्कूटी दिखाई दी। स्कूटी मिलने के बाद जब तलाश की गई तो कुछ दूरी पर कंकाल पड़ा मिला। यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोग सन्न रह गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और परिजनों से पहचान कराई गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  शारदीय नवरात्रि की महानवमी 19 अक्टूबर को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित, मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं
Ad

परिजनों ने सारिक के साथ रहने वाले दो युवकों पर उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। हालांकि, हत्या के आरोपों की अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि सारिक किन परिस्थितियों में लापता हुआ और उसकी मौत कैसे हुई।

पटेलनगर थाना प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कंकाल की पहचान और मौत के कारणों से जुड़े तथ्यों की पड़ताल के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉