Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

इंस्टाग्राम पर दोस्ती और शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी: इंस्टाग्राम पर दोस्ती और उसके बाद शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। इधर पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी युवक दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करता है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के मुताबिक शहर निवासी युवती की इंस्टाग्राम पर मूल रूप से मेरठ के रहने वाले राहुल सिंह नाम के युवक से दोस्ती हुई। इंस्टाग्राम पर दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। आरोपी युवक दिल्ली में निजी कंपनी में जॉब करता है। पीड़िता ने तहरीर में बताया गया कि आरोपी युवक कुछ दिन पहले युवती से मिलने हल्द्वानी आया था, जहां युवक अपने साथ उसे हल्द्वानी में घूमाने ले गया और उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ होटल में शारीरिक संबंध बनाए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: पर्वतीय इलाकों में आज मूसलाधार बारिश के आसार, देहरादून समेत 6 जिलों में भारी बारिश की संभावना
Ad

युवती का यह भी आरोप है कि युवक लंबे समय से शादी करने का झांसा दे रहा था। यही नहीं शादी के नाम पर काफी दिनों से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था।
युवती ने जब आरोपी युवक से शादी के लिए कहा तो उसने इन्कार कर दिया। आरोपी अब पीड़िता को धमका भी रहा है। युवती ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पूरे मामले में कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, इसमें जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्कूली वाहनों में यातायात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉