Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- टीपीनगर क्षेत्र में घर में घुसकर पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के मुताबिक नौ अगस्त की रात्रि चौकी क्षेत्र टीपीनगर में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा घर का ताला तोड़कर पानी की मोटर, बिजली के तार, स्टैपलाईजर चोरी किए जाने के संबंध में वादी विजय पाठक पुत्र स्व. जी.बी. पाठक निवासी मल्ला गोरखपुर, हल्द्वानी की तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में धारा 305 (A)/324(4)/331 (4) बीएनएस बनाम अज्ञात मुकदमा पंजीकृत किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

चोरी की घटना का संज्ञान लेते हुए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी., द्वारा घटना का शीघ्र अनावरण एवं संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सख्त दिशा-निर्देश दिए गए।

ADVERTISEMENTS Ad

निर्देशों के क्रम में मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं अमित कुमार सैनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण एवं विजय सिंह मेहता, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में थाना स्तर पर पुलिस टीम गठित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश

गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का अवलोकन करते हुए घटना में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान की गई। पुलिस टीम द्वारा 13 अगस्त को अभियुक्त करन सहित दो किशोरों को चोरी के सामान सहित पकड़ा गया। अभियुक्त करन एवं किशोरों के कब्जे से गीजर, दो पानी की मोटर, बिजली की तारें एवं नल की टोंटियां बरामद की गईं। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317 (2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।

जांच के दौरान प्रकाश में आया कि चोरी किए गए सामान में से कुछ सामान नल की टोंटियां कबाड़ी सुरेन्द्र कुमार को बेची गई थीं। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त सुरेन्द्र कुमार को चोरी के सामान सहित गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त करन पुत्र सेवा राम, निवासी जवाहर नगर, बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल, उम्र 21 वर्ष, सुरेन्द्र कुमार पुत्र चरण सिंह, निवासी भट्ट कॉलोनी फेस-2, लालडांठ, थाना मुखानी, जनपद नैनीताल, उम्र 27 वर्ष हैं।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, पिथौरागढ़, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, देहरादून समेत आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी

दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

घटना में संलिप्त दो विधि विवादित किशोरों को भी पुलिस द्वारा पकड़ा गया। आयु संबंधी वैध प्रमाण-पत्र उपलब्ध न होने के कारण माननीय न्यायालय द्वारा दोनों को प्रथम दृष्टया नाबालिग माना गया। नियमानुसार दोनों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत कर रिमांड प्राप्त किया गया तथा बाल संप्रेक्षण गृह में दाखिल कराया गया। उनकी वास्तविक आयु के निर्धारण हेतु नियमानुसार चिकित्सकीय आयु परीक्षण कराया जाना प्रस्तावित है। रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार, कांस्टेबल नीरज कुमार, कांस्टेबल युगल मिश्रा, कांस्टेबल दिनेश नगरकोटी, अनिल टम्टा शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉