Medical
उत्तराखण्डहरिद्वार

पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम लूटने पहुंचे दो नशेड़ी रफ्तार, आरोपियों के पास गैस कटर बरामद

ADVERTISEMENTS Ad

हरिद्वार। पुलिस ने पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम लूटने पहुंचे हरियाणा के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एटीएम के अंदर करीब 25 लाख रुपये थे। आरोपियों के पास से गैस कटर भी बरामद हुआ है। वहीं, एटीएम की रेकी कर फरार हुए बदमाश की तलाश जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि देर रात कनखल पुलिस गश्त करती हुए देशरक्षक से दादूबाग की तरफ आ रही थी। तभी वहां पीएनबी के एटीएम के पास एक युवक भागता हुआ दिखाई दिया। वहीं, एक आई-20 कार जगजीतपुर ब्रान्च के सामने खड़ी मिली।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने दो आरोपियों को जिला बदर करने के दिये आदेश, दो के नोटिस निरस्त
Ad

एटीएम का शटर बाहर से बंद था। लेकिन शक होने पर टीम ने कान लगाकर सुना तो अंदर से तेज खटपट की आवाज सुनाई दी। टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए शटर को बाहर से लॉक कर दिया और फोर्स को बुलाया। टीम के आते ही शटर खोला तो अंदर दो व्यक्ति थे जो गैस कटर से एटीएम को काट रहे थे। वहां धुआं फैला हुआ था।

ADVERTISEMENTS Ad

दोनों एटीएम को आधा काट चुके थे। पुलिस ने दोनों बदमाशों कार्तिक राणा (25) पुत्र राजेन्द्र राणा निवासी विकासनगर सैक्टर 29 पानीपत हरियाणा और धीरज (28) पुत्र जयपाल निवासी राजीव कॉलोनी हासी रोड़ करनाल हरियाणा को दबोच लिया। उनकी कार पर भी फर्जी नंबर प्लेट लगी थी।

यह भी पढ़ें 👉  यूनिट टेस्ट के दौरान छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, चीख पुकार से डरी अन्य छात्राएं, घटना के बाद भूत प्रेत की अफवाह, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल में छुट्टी

पूछताछ में आरोपियों ने कहा वे नशे के आदी हैं। इसलिए पैसों के लिए वह एटीएम लूटने के इरादे से हरियाणा से हरिद्वार आये थे। इसका तरीका उन्होंने यू-ट्यूब से सीखा था और वे दो-तीन दिन पहले से रेकी कर रहे थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉